{"_id":"632749b387d2c2340c5eba01","slug":"labor-unions-came-out-in-protest-against-the-removal-of-mangal-bazar-firozabad-news-agr547268842","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल बाजार हटाने के विरोध में उतरा मजदूर संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल बाजार हटाने के विरोध में उतरा मजदूर संघ
सार
भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर रेहडी-पटरी मजदूरों की बैठक का आयोजन किया गया।मंगल बाजार में व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की है।पत्र में आगामी मंगलवार से मंगल बाजार को मंडी परिषद के समीप कोटला रोड,भुजरिया मेला स्थल सुहागनगर अथवा बीपीएल ग्राउंड जाटवपुरी के समीप शिफ्ट किये जाने की बात कही है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! मंगल बाजार हटाने के विरोध में उतरा मजदूर संघ, आंदोलन की रणनीति बनाते पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
विस्तार
फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर रेहडी-पटरी मजदूरों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंगल बाजार को हटाने के प्रयास का विरोध किया। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
सचिव रमाकांत यादव ने कहा कि असामाजिक तत्वों और प्रशासन की सांठ-गांठ से मंगल बाजार को हटाने की साजिश रची जा रही है। कई वर्षों से चली आ रहे मंगल बाजार को निरंतर चलाया जाए। बाजार बंदी के दिन यह बाजार लगता है, मगर दुकानदार नियमविरुद्ध तरीके से बंदी के दिन भी दुकानों को खोलते हैं। इससे अव्यवस्था फैलती है। जिसका दोष रेहडी पटरी वालों को दिया जा रहा है। मंगल बाजार में व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
उन्होंने कहा कि मंगल बाजार गरीबों का सबसे अच्छा बाजार है। मगर, कुछ दुकानदारों को गरीबों का बाजार रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि मंगला बाजार को हटाया जाता है तो मजदूर संघ इसका विरोध करेगा। इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती भी मनाई गई। इस दौरान राहुल चक, अजब सिंह, राजेश चंद्र, सोनू जै, जितेंद्र शंखवार, नीरज शंखवार, हेमंत, धर्मेंद्र, देवेंद्र, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
मंगल बाजार शिफ्ट कराने को पुलिस-प्रशासन को लिखा पत्र
फिरोजाबाद। हाईवे पुल के नीचे लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार को इस बार मंगलवार से चिह्नित तीन जगहों में से किसी एक जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। नगर आयुक्त के निर्देशों के बाद अपर नगर आयुक्त ने इस आशय का एक पत्र नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को भेजा है। जानकारी के अनुसार सामाजिक संगठनों के विरोध एवं जाम की समस्या से निजात पाने के लिये नगर निगम प्रशासन ने हाईवे पुल के नीचे लगने वाले मंगल बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के आदेश गत दिनों जारी किये थे।
वहीं नगर आयुक्त द्वारा मंगल बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के संबंध में अपर नगर आयुक्त की ओर से नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर को एक पत्र लिखा है। पत्र में आगामी मंगलवार से मंगल बाजार को मंडी परिषद के समीप कोटला रोड,भुजरिया मेला स्थल सुहागनगर अथवा बीपीएल ग्राउंड जाटवपुरी के समीप शिफ्ट किये जाने की बात कही है। संवाद