फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kraha town of Jam ladder dredge, Bilke school children

जाम के झाम से कराहा शहर, बिलखे स्कूली बच्चे

Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kraha town of Jam ladder dredge, Bilke school children
जाम के झाम से कराहा शहर, बिलखे स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
अनियमित यातायात व्यवस्था शहरवासियों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। बढ़ते वाहन और अतिक्रमण के कारण सुहागनगरी की सड़कों पर जाम का सबब बन रहा है। मंगलवार को इसका एक नजारा शहर की सड़कों पर देखने को मिला। जब दोपहर को लगा जाम घंटों तक लाेंगों को परेशान करता रहा। शहर का प्रत्येक चौराहा और सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चे और उनके अभिभावकों को हुई। बच्चे घंटों बाद स्कूल से घर पहुंचे। कांच की नगरी में जाम की समस्या मानों खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। प्रशासन की हर व्यवस्था को ध्वस्त करता शहर का जाम यातायात व्यवस्था पर सवाल बन गया है। मंगलवार को शहर के अंदर की ओर जाने वाले अधिकांश रास्तों पर जाम लगा रहा।  सी बीच शहर के प्रमुख स्कूलों की भी छुट्टी हो गई तो जाम में स्कूली बसें, वैन और रिक्शा भी फंस गए। बच्चे भीषण गर्मी में घंटों अपने वाहनों में जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जब प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा, उस दौरान ट्रैफिक कर्मी चौराहों पर खड़े रहे। अपने बेटे को स्कूल लेने गए अतुल शर्मा ने बताय कि सुभाष तिराहे पर घंटों जाम में फंसा रहा। बेटा कहीं परेशान न हो इसलिए इस दौरान कई बार मोबाइल पर बेटे से बात की। किड्स कार्नर की छात्रा अंकिता भी रिक्शे में बैठी जाम खुलने का इंतजार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed