{"_id":"67855d6d664cca66330e24c3","slug":"kotla-road-will-shine-with-milky-light-from-bamba-intersection-to-nagla-pan-sahay-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-140791-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंबा चौराहे से नगला पान सहाय तक दूधिया रोशनी से जगमगाएगा कोटला रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंबा चौराहे से नगला पान सहाय तक दूधिया रोशनी से जगमगाएगा कोटला रोड
Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर लगाए गए स्ट्रीट लाइन के लिए खंभे।
- फोटो : डिवाइडर पर लगाए गए स्ट्रीट लाइन के लिए खंभे।
फिरोजाबाद। कोटला रोड बंबा चौराहे से नगला पान सहाय तक अंधेरे से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाएगी। सहभागिता योजना के तहत 1.54 करोड़ की लागत से 110 खंभे रोड के बीच के डिवाइडर पर लगाने का काम प्रारंभ हो गया है। खंभे पर दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटें जलने के साथ पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा। नगर निगम की ओर से नई आबादी वाले बंबा बाईपास चौराहा से लेकर नगला पान सहाय तक मुख्य सड़क पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अक्तूबर 2024 में कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत नगर निगम द्वारा यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के माध्यम से बंबा बाईपास चौराहे से नगला पान सहाय तक करीब दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के डिवाइडर पर 110 खंभों पर दूधिया प्रकाश वाली 220 स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने का काम प्रारंभ हो गया है। करीब एक करोड़, 54 लाख, 42 हजार रुपये की कार्ययोजना के प्रथम चरण में डिवाइडरों की मरम्मत के साथ खंभे लगाने का काम शुरू हो गया है। फरवरी माह की शुरुआत तक मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
-- -
एक बड़े इलाके को मिलेगी राहत
चनौरा से फिरोजाबाद की ओर आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर रात के वक्त गहराने वाले अंधेरे से मुक्ति मिल जाएगी। नवीन मंडी स्थल में हजारों की संख्या में जिले भर से किसान सब्जी एवं अनाज की बिक्री करने को आते हैं। थोक व फुटकर फल, सब्जी व अनाज व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। बंबा बाईपास से नगला पान सहाय तक शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को भी आवागमन में राहत होगी। इसके साथ कुशवाह नगर, द्वारिकापुरी, श्रीपाल काॅलोनी, महादेव नगर, किशन नगर, सविता, नगर, रानी नगर, वसंत बिहार, श्रीराम काॅलोनी, केशवनगर, टापा खुर्द आदि क्षेत्र के नागरिकों को भी राहत मिलेगी।
वर्जन-
सहभागिता योजना के तहत बंबा बाईपास चौराहे से नगला पान सहाय तक स्ट्रीट लाइट की स्थापना का काम शुरू हो गया है। समूचे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का दायरा भविष्य में चनौरा तक विस्तार की योजना है।
विज्ञापन
कामिनी राठौर, महापौर नगर निगम