फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona

विदेश में रह रहे लोगों के परिजन कर रहे चिंता

Mon, 16 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
korona
फिरोजाबाद। विदेश में रह रहे सुहागनगरी के लोगों के परिजन कोराना वायरस के कारण चिंतित हैं। हालांकि फोन पर उनसे बात हो रही है और लगातार खैर-खबर ली जा रही है। विदेश से स्वदेश लौटे कुछ लोगों ने भी वहां के हालात बयां किए हैं।
विज्ञापन

रामाकृष्णा अपार्टमेंट निवासी रेनू अरोरा ने बताया कि उनका बेटा और बहू सिंगापुर में रहते हैं। हमारी रोज बात होती है और हम वहां के हालचाल को पूछते हैं। बताया है कि वहां दफ्तर की छुट्टी कर दी है और घर से ही कार्य कराया जा रहा है। सैनिटाइजर का इस्तेमाल हर जगह किया जा रहा है। पहले थोड़ी बहुत टेंशन थी। मगर अब प्रतिदिन बात हो जाती है।
विज्ञापन

जलेसर रोड निवासी रितु ने बताया कि उनकी बहन कनाडा में रह रही हैं। प्रतिदिन बात होती है। कोरोना पर चर्चा हुई थी। बताया कि वहां बहुत सतर्कता बरती जा रही है। हमने भी सतर्क रहने को कहा है। वहां से फ्लाइट नहीं जा रही है। इसलिए यहां आना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहागनगरी के अजीत कसाना सिंगापुर से बीबीए कर रहे हैं। वह 14 मार्च को स्वदेश वापस लौटे हैं। अजीत ने बताया कि सिंगापुर में कोरोना के मरीज बहुत हैं। वहां हर जगह सैनिटाइजर किया जा रहा है। हर जगह डाक्टर की टीमें और एंबुलेंस दिखाई देती हैं। अगर किसी को छींक भी आ जाए तो तुरंत उसे भर्ती कर लेते हैं। अब सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं। सिर्फ एक फ्लाइट थी। जो कोलकाता आ रही थी। उसी से मैं आ गया।

धीरज कुमार ने बताया कि वह अमेरिका में जॉब करते हैं। कोरोना वायरस के चलते एयरपोर्ट पर बहुत सतर्कता है। जांचे भी बहुत हो रही हैं। इसलिए वह अमेरिका जाने से बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब सामान्य स्थिति हो जाएगी, तभी अमेरिका जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed