{"_id":"5e3b06748ebc3ee5db0e2958","slug":"kishan-ki-death-firozabad-news-agr4281222105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की बरबादी देख राजपुर डोरसा में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की बरबादी देख राजपुर डोरसा में किसान की मौत
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी क्षेत्र के राजपुर डोरसा निवासी एक किसान की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि जंगली शूकरों और गोवंश ने किसान की तीन बीघा आलू की फसल बरबाद कर डाली थी। इसे लेकर किसान सदमे में था।
ग्राम राजपुर डोरसा निवासी राजकुमार (49) पुत्र तोड़ी सिंह ने पांच बीघा खेत पट्टे पर लेकर आलू की फसल बोई थी। बुधवार को सुबह आठ बजे करीब राजकुमार खेत की ओर गए थे। बाद में खेत में मेड़ के किनारे गिर गए। इसकी जानकारी जब हुई जब गांव का एक व्यक्ति खेत की ओर गया।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव को उठाकर गांव में लाए। गांव के निवासी मुन्नेशपाल सिंह और शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह तीन बीघा फसल की बरबादी से दुखी थे। पत्नी कमला देवी एवं तीन बेटे राजीव (22), रजत (18) और ईशू (12) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। किसान की मौत होने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार ने गांव में भ्रमण करके घटना की जानकारी प्राप्त की है।
विज्ञापन
राजपुर डोरसा के निवासी राजकुमार की मौत किसी अन्य बीमारी के कारण हुई होगी। फसल की बर्बादी से कोई लेना देना नहीं है। लेखपाल ने बताया कि फसल में कोई हानि नहीं हुई है।
-राजेश कुमार, एसडीएम सदर फिरोजाबाद।