फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kids Academy did trophy

किड्स एकेडमी ने किया ट्राफी पर कब्जा

Sat, 05 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kids Academy did trophy
किड्स कार्नर हैप्पी स्कूल में चल रहे सुखरानी भटनागर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच किड्स एकेडमी टूंडला और एनसीआर कालेज टूंडला के मध्य खेला गया। किड्स एकेडमी टूंडला ने मैच जीता।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लबाजी करने का निर्णय करते हुए किड्स एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 211 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की तरफ से अतुल ने 45, पवन ने 42, लोकेश ने 31 रनों का योगदान दिया। एनसीआर की तरफ से कुलदीप ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलते हुए एनसीआर कालेज की टीम मात्र 19 ओवरों में 102 रनों पर ही सिमट गई। किड्स की तरफ से साहिल ने सर्वाधिक चार और प्रांशू यादव ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साहिल यादव को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि मेजर केसी श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि चरन सरन भटनागर ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार किड्स एकेडमी के पवन त्यागी को, बेस्ट बॉलर का एनसीआर के कुलदीप और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार किड्स एकेडमी के अंकित यादव को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को अवंतिका भटनागर द्वारा 21सौ रुपये और उपविजेता टीम को लायंस क्लब द्वारा 11सौ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायरिंग नीरज कश्यप और विजय प्रताप सिंह ने की। स्कोरिंग रवि शर्मा और कमेंट्री असलम भोला ने की। इस दौरान प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, मयंक भटनागर, मुकुल भटनागर, कुशल भटनागर, विख्यात भटनागर, अभिषेक गौतम, आदित्य उपाध्याय, कुसुम भटनागर और रूपाली भटनागर आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed