फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanwadis and van driver fight, traffic blocked

Firozabad News: कांवड़ियों और वैन चालक में मारपीट, जाम लगाया

Wed, 30 Jul 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kanwadis and van driver fight, traffic blocked
नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटे हुए घटना में घायल कांवड़िये एवं उनके परिजन। संवाद
शिकोहाबाद। डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों एवं स्कूल वैन चालक तथा उसके साथियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में कांवड़ खंडित हो गईं। कांवड़ियों ने आक्रोशित होकर नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि घटना में घायल हुए चार कांवड़ियों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



कछला घाट सोरों से डाक कांवड़ लेकर बटेश्वर जा रहे कांवड़ियों का नसीरपुर क्षेत्र के गांव स्यारमऊ के समीप स्कूली वैन चालक से विवाद हो गया। नसीरपुर पुलिस के अनुसार पहले कांवड़ियों ने पहले वैन चालक अनुज यादव निवासी गांव छरीछप्पर के साथ मारपीट कर दी। कुछ दूरी पर गांव लाछपुर के समीप पहुंचने पर वैन चालक अपने साथियों के साथ कांवड़ियों के सामने आ गया। जहां वैन चालक एवं उसके साथियों ने कांवड़ियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित होकर नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटकर जाम लगा दिया, हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में सीओ अनिमेष कुमार के समझाने पर कांवड़िये मान गए। उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपी सुरेश कुमार निवासी कछपुरा, मुरारी एवं सत्यवीर निवासी सुजावलपुर नरसान को मौके से हिरासत में ले लिया। घटना में घायल हुए कांवड़िये सत्यवीर (28), विशाल (13), योगेश (19) एवं नीशू (19) निवासीगण बटेश्वर को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन






कांवड़ियों के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी पकड़े हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।



अनिमेष कुमार, सीओ, सिरसागंज
फोटो-01-नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटे हुए घटना में घायल कांवड़िये एवं उनके परिजन।

फोटो-02-संयुक्त चिकित्सालय में उपचार करवाता कांवड़िया योगेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed