फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanshiram Colony to be made the abode of undesirable elements

अवांछनीय तत्वों का अड्डा बना कांशीराम कालोनी

Sat, 01 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colony to be made the abode of undesirable elements
कई आवासों के ताले तोड़ कर किया है कब्जा - फोटो : अमर उजाला
कांशीराम आवासीय कालोनी नगर की सीमा पर स्थित होने के चलते अराजकतत्वों का अड्डा बना हुआ है। यहां के अधिकतर आवासों में अवांछनीय तत्वों की मनमानी चलती है। दबंगों ने बाउंड्री और गेट तोड़ दिये हैं। पूरी कालोनी में गदंगी का साम्राज्य है। मामले में कालोनीवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने बताया है कि कालोनी में निर्धन वर्ग के लोग निवास करते हैं। दबंगों ने आवासों की बाउंड्री दो स्थानों पर तोड़ दी है। साथ ही गेट को भी तोड़ दिया है। वहीं, कुछ आवासों में सरकारी तालों को तोड़कर दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर लिया है। ये लोग आये दिन गुंडागर्दी करते हैं।  मारपीट कर मोबाइल और पैसे तक छीन लेते हैं। डर के कारण कालोनी के लोग चुप ही रहते हैं। साथ ही कालोनी की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कालोनी के लोगों के राशनकार्ड बनवाने के साथ ही कालोनी में राशन की दुकान खोलने की मांग की है। इस दौरान राममोहन शर्मा, राजेश कुमार, ताराचंद्र, राकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed