{"_id":"62448e1c1f09d936476024ba","slug":"kanpur-women-fell-from-train-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूझबूझ से बची जान: पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गई महिला, गुजर गए सभी डिब्बे, ऐसे बची जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूझबूझ से बची जान: पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गई महिला, गुजर गए सभी डिब्बे, ऐसे बची जिंदगी
Wed, 30 Mar 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar
सवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद।
सवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद।
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:40 PM IST
सार
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला का पैर फिसलने व ट्रेन के नीचे आने के दौरान उसकी सूझबूझ व धैर्य की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
महिला को बचाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को गोमती एक्सप्रेस में चढ़ते समय कानपुर की महिला का पैर फिसलने व ट्रेन के नीचे आने के दौरान उसकी सूझबूझ व धैर्य की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया भी महिला के हौसले का सराहा जा रहा है। वहींं इस घटना को लेकर रेलवे अफसरोंं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजाबाद स्टेशन पर हल्की रफ्तार में चल रही थी। इसमें कुसुम लता शर्मा पत्नी आनंद किशोर शर्मा निवासी 393 वाई ब्लॉक किदवई नगर कानपुर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के हिस्से में गिर गई थी। महिला ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए पटरी पर हिली नहीं, वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में लेटी रही। महिला ट्रेन के आखिरी डिब्बे के निकलते रह हिली नहीं थी।
विज्ञापन
ट्रेन के निकलने के बाद भीड़ ने उठा लिया। उसको ट्रैक पर लिटा दिया था। महिला की सूझबूझ की तारीफ हर कोई कर रहा है। इस बारे मे जीआरपी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसा महिला की सूझबूझ से बच गया। इस संंबंध में आलाअफसरों को अवगत कराया गया।