फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kalindi Express collided with a goods train

मालगाड़ी से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस

Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kalindi Express collided with a goods train
रेल हादसे के बाद घटना की जानकारी लेते जीएम।

विज्ञापन
टूंडला के पश्चिमी केबिन के पास रविवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी टकरा गई। हादसे में रेल पटरियां उखड़ गईं तथा कालिंदी एक्सप्रेस इंजन सहित तीन बोगियां रेल पटरी से उतर गईं। वहीं मालगाड़ी के तीन डिब्बे भी पटरी से उतर गए। इस दौरान हादसे में बारह यात्री घायल हो गये। तीन लोगों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते अप और डाउन रेलमार्ग 18 घंटे तक ठप रहा। इसके चलते कानपुर-दिल्ली रेलखंड मार्ग की ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया गया है। वहीं, एनसीआर के महाप्रबंधक एमसी चौहान एवं मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद ने दोषी रेल चालकों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है।
 कानपुर से चलकर वाया फरुखाबाद होकर भिवानी जाने वाली 14723 कालिंदी एक्सप्रेस रविवार रात 1:47 बजे टूंडला के पश्चिमी केबिन के पास आगरा रेल ओवरब्रिज की क्रासिंग पर पहुंची। इसी बीच आगरा की ओर से यार्ड में जा रही मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। इससे दोनों में टक्कर हो गई। इससे ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और चीख पुकार मच गई। इसके बाद लोग ट्रेन से कूद कर जान बचाने के लिए भागने के लिए। इस दौरान रेल ट्रैक भी उखड़ गया, वहीं ओएचई वायर के खंभे भी टूट गये। इसके बाद कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन भी पटरी से उतर गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर दौड़े अफसर
रेल हादसे की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस को तत्काल भेजने के साथ मेडिकल और दुर्घटना राहत ट्रेन को रवाना कर दिया।  बाद में रेल प्रशासन के साथ ही सिविल प्रशासन भी पहुंच गया। ट्रेन में सवार घायल यात्रियों को रेलवे अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मार्ग ठप, ट्रेनों का रूट डायवर्जन  
हादसे से अप और डाउन रेलमार्ग पूरी तरह ठप हो गया। इसके चलते राजधानी एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया है। वहीं कानपुर-दिल्ली और दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
चालक और सहायक चालक सस्पेंड
एनसीआर के महाप्रबंधक एमसी चौहान एवं मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद ने प्रथम दृष्टया कालिंदी एक्सप्रेस के चालक देवेन्द्र स्वरूप एवं सहायक चालक सुमित कुमार को दोषी माना है। उन्होंने दोनों को घटनास्थल पर ही मेडिकल कराते हुए सस्पेंड कर दिया है। रेल ट्रैक को दुरुस्त करने के करीब 18 घंटे बाद दिल्ली रेलमार्ग सुचारु हो सका।

कालिंदी रेल हादसे से रद्द और डायर्ट ट्रेनें
हादसे के चलते रद की गई ट्रेनें-
अप कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, अप गोमती एक्सप्रेस, अप इटावा-कानपुर पैसेंजर, अप टूंडला-दिल्ली पैसेंजर, डाउन नईदिल्ली-कानपुर शताब्दी, डाउन गोमती एक्सप्रेस
डायवर्ट रूट से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें-
लखनऊ से मुरादाबाद होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
राजेन्द्रनगर (पटना)-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल,
झांसी-आगरा होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें-
सम्पूर्णक्रान्ति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस
पलवल-आगरा-पलवल होते हुए टूंडला आने वाली ट्रेनें-
मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल ,
पलवल-आगरा-झांसी होकर कानपुर जाने वाले ट्रेनें
पूर्वोत्तर सम्पर्कक्रान्ति एक्सप्रेस

अलीगढ़-चंदौसी होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनें-
ब्रह्मपुत्र मेल, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
गाजियाबाद-मुरादाबाद होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनें-
जोगबनी एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, नंदनकानन एक्सप्रेस, आनंदविहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन, ब्रह्मपुत्र मेल
खुर्जा-हापुड़-मुरादाबाद होकर जाने वाली ट्रेनें-
फरक्का एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस को खुर्जा-हापुड़-लखनऊ होते हुए कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed