फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kalash Yatra of eight day long Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya tomorrow

Firozabad News: आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की कलशयात्रा कल

Wed, 22 Oct 2025 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra of eight day long Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya tomorrow
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। नगर में श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पालीवाल प्रेक्षागृह में होगा। शुभारंभ के दिन सुबह 8 बजे श्री नगरकोट देवी मंदिर चौबेजी का बाग से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर कलशयात्रा पहुंचेगी। कथा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

मां नगर कोट सेवा समिति के पार्षद प्रमोद राजौरिया, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, अनिल कुमार गोयल, सहस कुमार मित्तल ने संयुक्त रूप से वार्ता के दौरान बताया कि कथा के मुख्य यजमान गिरधारीलाल मित्तल पप्पू, अनीता मित्तल होंगी। कथा व्यास आचार्य भोलेश्वरदयाल दीक्षित प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक भागवत कथा करेंगे। इस दौरान रमेश चंद्र वर्मा, मोहनबाबू अग्रवाल, अजय जैन, राजकिशोर गर्ग, रजत मित्तल, मनीष कुमार अग्रवाल, सतीश चंंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed