फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Junior engineers strike launched

जूनियर इंजीनियरों ने शुरू की हड़ताल

Wed, 02 Mar 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Junior engineers strike launched
4800 ग्रेड-पे सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे जूनियर इंजीनियरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार द्वारा मांगें नहीं माने से आक्रोशित जूनियर इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।  
विज्ञापन

उप्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के जूनियर इंजीनियर 4800 ग्रेड-पे सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 13 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मांगें पूर्ण करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी मांगें पूर्ण नहीं हो सकीं। इसके चलते जूनियर इंजीनियरों ने मंगलवार की रात 12 बजे से हड़ताल शुरू कर दी। जिला मुख्यालय पर एकत्रित जूनियर इंजीनियरों ने मांगें पूर्ण न होने तक संघर्ष की राह पर डटे रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर हवन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद सचिव सुखवीर सिंह यादव ने कहा कि अब जूनियर इंजीनियरों मांगें पूर्ण न होने तक आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आगरा पर्यवेक्षक इं. किशोर कुमार भी आंदोलन में शामिल हुए। अध्यक्ष राजीव कुमार, संरक्षक रामवीर सिंह, उपाध्यक्ष विजय किशोर, सुखवीर सिंह यादव, अरुण कुमार यादव, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश तौमर, राजकपूर, ओमवीर सिंह, गिरेंद्र सिंह, रामसहाय, सतेंद्र कुमार, लोकेश, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed