फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JS University fraud Police will take remand of Vice Chancellor and Registrar

जेएस यूनिवर्सिटी: फर्जी डिग्रियों का खुलेगा राज...पुलिस उठाने जा रही ये कदम, कुलाधिपति की बढ़ेंगी मुश्किलें

Sun, 06 Apr 2025 03:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Apr 2025 03:49 PM IST
सार

शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी पर पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। फर्जी डिग्रियों का सच जानने के लिए पुलिस अब जेल में बंद कुलाधिपति और रजिस्ट्रार की रिमांड लेगी। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
JS University fraud Police will take remand of Vice Chancellor and Registrar
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए शिकोहाबाद पुलिस सोमवार को न्यायालय में अपील करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि पीसीआर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से थाना शिकोहाबाद में दर्ज केस से संबंधित कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें; धूल कम हुई तो दिखा डरावना मंजर; देवदूत बनी पुलिस
विज्ञापन

फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा से पूछताछ करने के लिए अभी तीन दिन पूर्व ही थाना शिकोहाबाद से उप निरीक्षक चमन शर्मा जयपुर पहुंचे थे। जहां जेल में जाकर उन्होंने कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार से पूछताछ की थी। जिसमें उन्होंने पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दिए थे। 

 

पुलिस इन जवाबों से संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में पुलिस दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी करने में जुट गई है। पुलिस सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के यहां पीसीआर रिमांड के लिए अपील करेगी।

ये भी पढ़ें-UP: अब 70 के बजाय 50 की उम्र में हिलने लगे दांत...बच्चों के भी मंसूड़े हो रहे खोखले, जानें कैसे खुद को बचाएं
विज्ञापन

शिकोहाबाद सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों के जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं है। शिकोहाबाद पुलिस को थाने में दर्ज हुए केस के सिलसिले में दोनों आरोपियों से कई सवालों के जवाब लेने हैं। इसलिए पुलिस सोमवार को न्यायालय में रिमांड के लिए अपील करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed