फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Joining Letter of Nursing, is handed over to the hands sweep

ज्वाइनिंग लेटर नर्सिंग का, हाथों में थमा दी झाड़ू

Mon, 18 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 18 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Joining Letter of Nursing, is handed over to the hands sweep
कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों से नर्सिंग की नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर दिलाकर टायलेट साफ कराए जा रहे थे। युवाओं ने विरोध किया तो उन्हें नजरबंद कर दिया।युवाओं ने आरोप लगाया कि वह जान बचाकर भागे हैं नहीं तो उनकी किडनी तक निकाल ली जाती। कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को हाईवे जाम किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बताते चलें कि एक माह पूर्व इंडीग्राम कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट कर बंगलुरू के पोर्टिया मेडिकल ग्रुप में 70 युवक-युवतियों को रोजगार दिलाया था। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा के अस्पताल में भी युवाओं को नर्सिंग की नौकरी के लिए भेजा था। सभी युवक-युवतियों ने कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया था। नर्सिंग की नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर आगरा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए थे। जब युवा अस्पतालों में पहुंचे तो उनसे नर्सिंग की जगह टायलेट साफ कराया गया। शुरू में युवाओं ने विरोध नहीं किया लेकिन जब उनसे साफ सफाई और बेड शीट बदलवाने का कार्य कराया जाने लगा तो आक्रोश भड़क गया। आरोप है कि युवा एकजुट हुए तो उन्हें नजरबंद कर दिया। यही नहीं कंपनी के अधिकारियों ने चिकित्सकों से सांठगांठ कर उनकी किडनी निकालने की योजना बना डाली। इसकी जानकारी युवाओं को हुई तो उनके होश उड़ गए। किसी तरह सभी अभ्यर्थी अस्पतालों से भाग निकले। सोमवार को नौकरी छोड़कर आए युवक-युवती जिला उद्योग केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने कंपनियों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जमकर नारेबाजी कर अधिकारियों तक पर आरोप लगाए। इसके बाद जुलूस निकालकर सुभाष तिराहे पर जाम लगा दिया। किडनी निकालने की तैयारी की सनसनी पर अधिकारियों ने भी दौड़ लगा दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रविंद्र मांदड़, सीओ सिटी राजेश चौधरी, थाना उत्तर प्रभारी शशिकांत शर्मा मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने फोन पर बात कर उन्हें डीएम से मिलने को कहा। जाम लगाने वाली खुशबू शर्मा, मौ. हासिम, जीतू राठौर, श्याम, पंकज, मनोज कुमार, राहुल, वीरप्रताप, अंजुम, गुलनाज, रिजवान, अर्शी, रौनक, शीबा नाज, रूबी, नीलम, अजय, दिलीप, साजिदा, रूबी, कृष्णकांत, आरिफ, शालिनी, सपना, सना आदि ने कहा कि नौकरी के नाम पर उनके साथ धोखा किया गया है साथ ही मुख्यमंत्री को भी कंपनियों के अधिकारियों ने गुमराह किया।
विज्ञापन



काम छोड़कर गए तो चोरी की एफआईआर
 पोर्टिया कंपनी में नौकरी को गए इब्राहिम ने कहा कि कंपनी ने हमें सुरक्षा का भरोसा दिलाया था लेकिन वहां हमें बंधक बनाकर रखा गया। यही नहीं स्टाफ के द्वारा धमकाया गया कि यहां से काम छोड़कर भागे तो चोरी में एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। वहां कुछ लोग किडनी निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही वह अस्पताल से अपनी बहन सहित मैनपुरी, शिकोहाबाद व सिरसागंज के 11 लोगों को बचाकर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से अधिक युवाओं को नहीं मिले ज्वाइनिंग लेटर
इंडीग्राम कंपनी द्वारा 70 युवाओं का प्लेसमेंट कराया गया, लेकिन 50 से अधिक युवा ऐसे हैं जिनको किसी भी कंपनी में ज्वाइनिंग नहीं दी गई।

जिला उद्योग केंद्र ने नहीं कराया सत्यापन
युवाओं का कहना है कि पूरे मामले में जिला उद्योग केंद्र की लापरवाही उजागर हुई है। कंपनी का किसी भी स्तर पर भौतिक सत्यापन नहीं किया गया। कंपनी के द्वारा दिए जाने वाले रोजगार का आंकलन भी नहीं कराया। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दो काउंसलर भी तैनात किए हैं। सीएम की प्राथमिकता के बाद भी इनके द्वारा प्लेसमेंट कराने में बड़ी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed