फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jila panchyat

अपराधियों पर रखें पैनी नजर,इनामियां,हिस्ट्रीशीटरों को भेजें जेल

Sat, 18 Jul 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
jila panchyat
पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नतबोर्ड एवं जिले के नोडल अधिकारी आरके विश्वकर्मा ने पुलि? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने पुलिस अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ उनकी लोकेशन एवं गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों के टॉपटेन और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। महिला अपराधों को रोकने को प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

वह पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और सभी सीओ, थाना प्रभारी एवं विवेचकों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधी क्या कर रहे हैं? कहां निवास कर रहे है ? आदि की जानकारी होनी चाहिए। महिलाओ के साथ होने वाले अपराधों को सभी थाना प्रभारी प्राथमिकता दें। थाने आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्हें पीली पर्ची देने के साथ समस्या का समाधान प्राथमिकता से करें। डीजी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिला बदर, वारंटी, इनामी, वांछित एवं थाने के टॉपटेन अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी करें। निर्दोष व्यक्ति की नामजदगी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली चोरी, लूट, हत्या, जघन्य अपराधों की पुलिस की सक्रिय होकर कार्रवाई करे। उन्होंने मॉनीटरिंग सेल को निर्देशित किया जघन्य एवं गंभीर मामलों में सक्रियता से पैरोकारी करें, जिससे अपराधी बरी न हो पाएं। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार, अजय चौहान, इंदुप्रभा सिंह, डॉ. ईरज रजा, बल्देव सिंह खनेड़ा सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में पैदल गश्त करें पुलिस
फिरोजाबाद। डीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने कहा बाजारों में छिनैती, लूट की घटनाओं को रोकने के लिए कम से कम एक घंटे पुलिस बाजारों में पैदल गश्त करें। इससे पुलिस की सक्रियता भी रहेगी और बदमाशों में भी खौफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed