फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jewelry and cash stolen from two houses

दो घरों से लाखों के आभूषण-नकदी चोरी

Sun, 28 Feb 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from two houses
शिकोहाबाद- चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी और शंकरपुरी में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोर शनिवार रात लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह कॉलोनी में जगार होने पर घटना की जानकारी हो सकी। मकान का ताला तोड़ते और चोरी कर घर से जाते हुए चोर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी बसपा नेता बॉबी जाटव मकान का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ मैनपुरी स्थित दूसरे मकान पर गए थे। शनिवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान की दूसरी मंजिल पर रखी अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के चांदी-सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने शंकरपुरी में भीकम सिंह के मकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। भीकम सिंह के मकान में विगत माह मोनिका पत्नी सत्यवीर किराये पर रहने आई थी। पिता अशोक को शनिवार रात हार्ट अटैक पड़ने पर मोनिका घर का ताला लगाकर पिता को देखने गई थी। रविवार सुबह मकानों के ताले टूटे देखकर कॉलोनी के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। कॉलोनी के लोगों ने पीड़ितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पीड़ित और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन चोर भागते समय गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फोटो निकलवा कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ितों ने तहरीर दी है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि दो घरों में चोरी की जानकारी हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed