{"_id":"684fba494990d1e1d10dfed2","slug":"jeweller-robbed-cisf-jawan-and-his-wife-plotted-tied-him-in-the-trunk-of-a-car-and-threw-him-in-the-canal-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आभूषण विक्रेता से लूट...सीआईएसएफ के जवान और पत्नी की साजिश, कार की डिग्गी में बांधकर नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आभूषण विक्रेता से लूट...सीआईएसएफ के जवान और पत्नी की साजिश, कार की डिग्गी में बांधकर नहर में फेंका
Mon, 16 Jun 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:01 PM IST
सार
आभूषण विक्रेता ने सीआईएसएफ जवान और उसकी पत्नी पर लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। रात होते ही कार की डिग्गी में बांधकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला खंगर क्षेत्र में तीन पीढि़यों से फेरी लगाकर घर-घर सोने चांदी के आभूषण बेचने वाले युवक को दंपती ने साजिश के तहत पहले उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर रात तक घर में रखा। रात में कार की डिक्की में डाल कर उसे कुर्रा मैनपुरी के तखरऊ के पुल से नहर में फेंक दिया। नहर में किसी तरह उसने हाथ पैर खोले। पीड़ित ने दंपती पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी दंपती पर रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
शिवम निवासी भदान सोने चांदी के आभूषणों की फुटकर बिक्री का काम करता है। शनिवार को शिवम बड़ा नगला मुकुंद में सामान बेचने गया था। शिवम का आरोप है कि दोपहर तीन बजे विनीत जो सीआईएसएफ में नौकरी करता है। वह उसके घर के पास पहुंचे तो विनीत की पत्नी शिवानी ने शिवम को आभूषण देखने के लिए घर के अंदर बुलाया। शिवम का आरोप है कि शिवानी ने आभूषण देखने के दौरान उसे ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। लेकिन उसे पीने के बाद शिवम पर बेहोशी छाने लगी। अचेत होने पर शिवानी और विनीत ने शिवम के हाथ पैर रस्सी से बांध कर उसे कमरे में बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें - बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
ये भी पढ़ें - बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
विज्ञापन
शिवम ने बताया कि शिवानी और विनीत ने उसके साथ जमकर मारपीट की और रात करीब 8 बजे अंधेरा हो जाने के बाद विनीत उसे अपनी कार की डिक्की में डाल कर उसे कुर्रा मैनपुरी के तखरऊ के पुल से नहर में फेंक दिया। शिवम ने नहर में अपने हाथ पैरों को खोलने का प्रयास किया तो उसके साथ खुल गए। शिवम नहर के रास्ते से ही मैनपुरी के बासख गांव में पहुंच गया। बासख में ग्रामीणों ने उसे चोर समझा लेकिन जब शिवम ने अपनी पहचान बताई तो ग्रामीणों ने उसे गांव में शरण दे दी। वहीं सूचना मिलने पर शिवम के परिवारीजन बासख पहुंच गए और उसे लेकर नगला खंगर थाने पहुंचे।
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में सिपाही बनते ही बढ़े भाव, शादी में 30 लाख की डिमांड...युवती ने उठाया ऐसा कदम; उड़ गए होश
ये भी पढ़ें - UP: यूपी पुलिस में सिपाही बनते ही बढ़े भाव, शादी में 30 लाख की डिमांड...युवती ने उठाया ऐसा कदम; उड़ गए होश
शिवम ने पुलिस को भी सारी घटना बताई। विनीत और उसकी पत्नी के विरुद्ध 500000 के सामान, नकदी, बाइक और आईफोन मोबाइल की लूट करने की तहरीर दी है। शिवम ने पुलिस को बताया कि विनीत सीआईएसएफ का कर्मी है। एसएसपी सौरभ दीक्षित से आनन फानन में टीम बिछाकर घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी गिरीश राजपूत ने बताया कि आरोपी दंपत्ति के विरुद्ध रिपोर्ट कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।