{"_id":"585c23794f1c1b2e4ee3a4bb","slug":"jesus-birthday-preparations-in-full-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीशु के जन्मदिवस की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीशु के जन्मदिवस की तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
शुरू हुई क्रिसमस की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु के जन्मदिवस क्रिसमस को आकर्षक ढंग से मनाने के लिए ईसाई समाज तैयारियों में जुटा हुआ है। क्रिसमस-डे पर ईसाई समुदाय द्वारा चर्चों व अपने आवासों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
चर्चों में शनिवार रात्रि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ईसाई, घरों को क्रिसमस-ट्री और विद्युत झालरों से सजाने के साथ केक बनाने में जुटे हैं। इस पर्व को लेकर युवाओं व बच्चों में विशेष उत्साह है। गिरजाघरों को सजाने के साथ प्रभु यीशु के जन्मदिवस की झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर सबसे आकर्षक 1856 में निर्मित चर्च में किए जाएंगे। विशेष प्रार्थना सभा, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
ईसाई समाज खरीदारी करने में व्यस्त है। खासतौर पर बच्चों को लुभाने व उन्हें गिफ्ट देने के लिए टॉफी, चाकलेट, पसंदीदा खिलौने, वस्त्र आदि की खरीदारी की जा रही है। क्रिसमस ट्री, रंगबिरंगी बर्थ-डे टोपियां, आतिशबाजी के लिए पटाखे आदि खरीदने में ईसाई जुटे हैं। शनिवार रात्रि 12 बजने के साथ ही समूचा नगर गिरजाघरों में बजने वाले घंटों से गूंज उठेगा।
विज्ञापन
फोटो - टूंडला के सबसे पुराने चर्च में सजाया जा रहा क्रिसमस ट्री।