{"_id":"60c79db78ebc3eac620d508e","slug":"jasrana-news-jasrana-thana-eka-thana-ekah-firozabad-jasrana-murder-firozabad-news-agr495811778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना में किसान की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना में किसान की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना एका के गांव नगला गोकुल मेें खेत पर गए किसान की रविवार देररात गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान आवारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेत पर गया था। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के बड़े भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामले में देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
नगला गोकुल निवासी राजकुमार (25) पुत्र नमोशंकर रविवार शाम खेतों की रखवाली करने गया था। देररात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे तो उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ कमलेश कुमार पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वैड को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को मौके से चाकू एवं खुरपी के साथ अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
खेत की रखवाली करने गए युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों को एकत्रित कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - अशोक कुमार शुक्ला, एसएसपी फिरोजाबाद