फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jasrana, Madanpur ADO, Block Coordinator's salary stopped

Firozabad News: जसराना, मदनपुर एडीओ, ब्लाॅक समन्वयक का वेतन रोका

Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jasrana, Madanpur ADO, Block Coordinator's salary stopped
फिरोजाबाद। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने सोमवार को पंचायती राज कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम के तेवर सख्त रहे। कर्मचारियों से कहा कि काम करो या काम से बाहर हो जाओ। जनता के लिए काम करने पर ही नौकरी चलेगी। विकास कार्य में खराब प्रगति पर सख्त रुख दिखाते हुए एडीओ पंचायत के साथ ब्लॉक समन्वयक को फटकार लगाई और वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने साफ सफाई की व्यवस्था खराब होने, व्यक्तिगत शौचालय बनाने व सामुदायिक शौचालयों का खराब रख रखाव की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ में ओडीएफ प्लस माॅडल गांव, आरआरसी सेंटर, प्लास्टिक वैस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, स्पेस लैब, अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण की प्रगति खराब होने पर एडीओ पंचायत व ब्लॉक समन्वयक को कड़ी फटकार लगाते हुए चिह्नांकित गांव को मॉडल गांव बनाने पर जोर दिया। जसराना व मदनपुर की ज्यादा खराब प्रगति पर एडीओ पंचायत व ब्लॉक समन्वयक का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीपीआरओ से कहा कि काम न करने वाले समन्वयक को नोटिस देकर हटाएं। सभी एडीओ पंचायत व ब्लॉक समन्वयकों को कड़ी फटकार लगाते हुए अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। 31 जनवरी तक प्रगति में सुधार न होने पर चेतावनी दी कि ब्लॉक समन्वयक की सेवा समाप्त की जाएगी एवं एडीओ पंचायत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीपीआरओ नीरज सिन्हा, एडीपीआरओ धनराज कुमार, बीडीओ, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव व ब्लॉक समन्वयक सहित पंचायती राज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed