{"_id":"68b0bcb62f0e2939da0d88e2","slug":"jammu-mail-cancelled-due-to-rain-and-landslide-in-the-mountains-passengers-troubled-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-155064-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहाड़ों पर बारिश-भूस्खलन से जम्मू मेल निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहाड़ों पर बारिश-भूस्खलन से जम्मू मेल निरस्त, यात्री परेशान
Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश व भूस्खलन का सीधा असर जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। रेल प्रशासन ने पहाड़ी इलाके में सुरक्षा को लेकर ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया है। इसके चलते माता वैष्णोदेवी दर्शन करने जाने वाले यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन रद्द कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को जम्मू मेल रद्द रहने से रेलयात्री परेशान रहे। रेल प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए जम्मूतवी, माता वैष्णो देवी, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेनों को रास्ते लौटाना शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। लुधियाना पंजाब जा रहे परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने जाने के लिए आरक्षण कराया था। ट्रेन रद्द होने से बस से जाना पड़ रहा है।
लुधियाना, अमृतसर व अंबाला से लौट रहीं ट्रेनें
ट्रेन नंबर-20433/20434 सूबेदारगंज से टूंडला होते हुए जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन जम्मू मेल अंबाला तक व वहीं से वापस लौट रही है। ट्रेन नंबर-18101/18102 टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली मूरी एक्सप्रेस अमृतसर तक एवं वहीं से वापसी। ट्रेन नंबर-22431/22432 उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साप्ताहिक को लुधियाना तक व वहीं से वापस लौटाया जा है। इसके चलते जम्मू व वैष्णोदेवी, कटरा आदि में यात्री फंसे हुए हैं।