फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jakhai Maharaj's fair will start from seven, SDM reviewed the arrangements

Firozabad News: सात से शुरु होगा जखई महाराज का मेला, एसडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Tue, 03 Jan 2023 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Jakhai Maharaj's fair will start from seven, SDM reviewed the arrangements
फिरोजाबाद। जसराना में प्रतिवर्ष माघ माह में पैढ़त में लगने वाले जखई महाराज मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने पुलिस के साथ मेला परिसर एवं मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधक, पुजारियों एवं ग्रामीणों से बात कर उमड़ने वाली भीड़ एवं अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

जसराना के गांव पैढ़त में प्रतिवर्ष माघ माह में जखई महाराज के मेले का आयोजन किया जाता है। माघ माह की पूर्णिमा, अमावस्या के साथ शनिवार एवं रविवार को जात (दर्शन) होती है। इस दौरान जखई महाराज के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। एसडीएम पारसनाथ मौर्या ने थाना एका पुलिस के साथ मंगलवार को मेला परिसर एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधक विवेक पालीवाल से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं सफाई को लेकर बीडीओ को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सात जनवरी से पांच फरवरी तक मेले का आयोजन होगा। मेलों को लेकर पूरी तैयारियां की गई है। भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन से भी विचार विमर्श किया गया है। हजारों की संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक पालीवाल, प्रबंधक जखई महाराज मंदिर
यूपी के साथ अन्य राज्यों से भी आते हैं भक्त
पैढ़त में मौजूद जखई महाराज के दर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों से भी भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed