{"_id":"61ec5a9ed48f0a0af17761a8","slug":"investigation-handed-over-to-outpost-in-charge-vibhav-nagar-in-case-of-couple-s-death-firozabad-news-agr5221064114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपत्ति की मौत के मामले में चौकी प्रभारी विभव नगर को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपत्ति की मौत के मामले में चौकी प्रभारी विभव नगर को सौंपी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। विभव नगर निवासी घर में मृत मिले दंपती के शवों का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर दंपती की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए चौकी प्रभारी विभव नगर संजय शाही को जांच सौंपी गई है। जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।
उत्तर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी विभव नगर निवासी अशोक कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता शुक्रवार सुबह बंद कमरे में मृत पड़े मिले थे। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे और कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आस- पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर पीड़ित परिजन और मृतक दंपती के दत्तक पुत्र आकाश से भी पूछताछ की थी। परिजन मौत के कारण के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं दे सके थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भी कराया लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जबकि रश्मि और अशोक के चेहरे पर कुछ निशान थे। जो चोट के प्रतीत हो रहे थे। बृहस्पतिवार रात दंपती के बीच हुए झगड़े के दौरानचोट को लगना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि दंपतीकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए चौकी प्रभारी विभव नगर संजय शाही को जांच सौंपी गई है। जिससे मौत का कारण पता चल सके।