फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Investigation begins on names of people from other communities on woman ration card

UP: महिला के राशन कार्ड पर गैर समुदाय के लोगों के नाम, जांच में जुटे विभाग के अधिकारी; डीलर से भी पूछताछ

Sun, 14 Sep 2025 10:05 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Sep 2025 10:05 AM IST
सार

महिला के राशन कार्ड पर गैर समुदाय के लोगों के नाम दर्ज होने का मामला उजागर होते ही विभागीय अधिकारियों जांच शुरू कर दी है। मामले की गोपनीय विभाग की ओर से भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Investigation begins on names of people from other communities on woman ration card
राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद में हिंदू महिला के राशन कार्ड में गैर समुदाय के पांच लोगों के नाम शामिल करने की जांच शुरू हो गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों में इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद खलबली मच गई है। गोपनीय विभाग से लेकर विभागीय अधिकारियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए कार्ड धारक एवं राशन डीलर से भी पूछताछ शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


शहर के कृष्णा नगर निवासी सरोज देवी के राशन कार्ड में गैर समुदाय के पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। जबकि कोरोना काल में प्रशासन ने उनका और उनकी दो बेटियों के नाम से राशन कार्ड बनवाया था, लेकिन राशन कार्ड पर गैर समुदाय के पांच लोगों के नाम दर्ज मिले।
विज्ञापन


शनिवार को इस मामले के उजागर होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी। इसके लिए शनिवार को महिला एवं राशन डीलर से भी पूछताछ की गई है। पूर्ति निरीक्षक शिकोहाबाद संगीता यादव ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह वर्षों तक कौन लेता रहा राशन
महिला का राशन कार्ड वर्ष 2018 में बना था। तभी से इस राशन कार्ड पर गैर समुदाय के पांच लोगों के नाम शामिल हैं। जबकि महिला को तीन यूनिट का राशन मिल रहा था। अब सवाल यह है कि गैर समुदाय के लोगों के नाम का राशन आखिर किसको दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed