{"_id":"687bade126bab842700f9590","slug":"invalid-classes-of-three-schools-were-closed-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-152653-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले के राशन विक्रेता तीन दिन तक नहीं करेंगे राशन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले के राशन विक्रेता तीन दिन तक नहीं करेंगे राशन का वितरण
Sat, 19 Jul 2025 08:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
एआरओ अनिल वर्मा को ज्ञापन सौंपते राशन विक्रेता। स्रोत स्वयं
- मुख्यमंत्री एवं जिलापूर्ति अधिकारी को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र एआरओ को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल एआरओ अनिल कुमार वर्मा से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि 20,21 एवं 22 जुलाई को प्रदेश के समस्त कोटेदार अपनी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
परिषद के जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद खान ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहरोत्रा ने कोटेदारों की विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है। उन्होंने 20,21 एवं 22 जुलाई को जिले की सभी कोटेदार अपनी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राशन दुकानदारों को पिछले छह माह से लाभांश नहीं दिया गया। जनवरी, फरवरी माह का बाजरा का लाभांश नहीं दिया गया।
कुछ ठेकेदारों के द्वारा राशन दुकानदारों की दुकानों तक राशन सामिग्री नहीं पहुंचाई जा रही है। वहीं कुछ कोटेदार खाद्यान्न को गीला करके दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 90 रुपया प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है जबकि अन्य राज्यों में 200 रुपये है। प्रदेश के 80 हजार कोटेदारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2001 से 2014 तक का एपीएल,एमडीएम का भाड़ा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक राशन सामग्री का वितरण बंद रखने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश बघेल, अरुण यादव, दयाशंकर गुप्ता, मोहम्मद शमीम, हर्ष स्वरूप,कप्तान सिंह लोधी, राजूखान,जुनैद खान आदि सहित काफी कोटेदार शामिल थे।