फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Interstate cyber gang that cheated Rs 11 crore busted, Rs 14 lakh held

Firozabad News: 11 करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 14 लाख होल्ड

Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Interstate cyber gang that cheated Rs 11 crore busted, Rs 14 lakh held
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। आईसीआईसीआई बैंक के खातों में ठगी के करीब 14 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।
विज्ञापन

पकड़ा गया शातिर ठग जुबैर खान निवासी मोहल्ला हुसैनी गली-4, रसूलपुर हाल निवासी जमालपुर, थाना मटसैना अपने साथी सैफ अली, मोहम्मद जैद, मौरिस, और मोहम्मद हसन के साथ मिलकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश स्कीम और पेपर ट्रेडिंग का लालच देकर जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 11 करोड़ रुपये का विशाल साइबर फ्रॉड किया है। अकेले आरोपी के खातों में ठगी के करीब 19 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से निकाला गया। आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु, तेलंगाना और दिल्ली समेत कई राज्यों में साइबर अपराध से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। एएसपी आईपीएस राजेश घुनावत ने बताया कि रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने आरोपी जुबैर के पास से 1 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 3 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड और 5123 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन



रामगढ़ पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज की

थाना रामगढ़ की साइबर हेल्प डेस्क ने शाहरुख खान निवासी कश्मीरी गेट (वारसी मस्जिद के पास), थाना रामगढ़ के खिलाफ साइबर ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी अपने बैंक खाते को म्यूल अकाउंट (ठगी का पैसा मंगाने वाला खाता) के रूप में इस्तेमाल करता था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लोगों से शेयर और ट्रेडिंग निवेश के नाम पर ठगी कर इस खाते में पैसे मंगाए। इस खाते पर आंध्र प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से कुल 5 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर अपने खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर कराना और फिर चेक के माध्यम से पैसे निकालकर मुख्य ठगों तक पहुंचाना शाहरुख का काम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed