फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Interlocking was being done with substandard material, contractor fined Rs 50,000

Firozabad News: घटिया सामग्री से हो रही थी इंटरलॉकिंग, ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना

Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Interlocking was being done with substandard material, contractor fined Rs 50,000
फिरोजाबाद। महापौर ने शुक्रवार को शहर में स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में खामी पाए जाने पर एक कार्यदायी संस्था पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं एक अन्य पर जुर्माना लगाने के साथ ही कराए गए निर्माण कार्य को तोड़ कर दोबारा बनाने के निर्देश जारी किए। महापौर कामिनी राठौर ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 12, 35 और 38 में स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 35 और 38 में रहना नाला से महकाल गार्डन तक सड़क चौड़ीकरण एवं नाली की मरम्मत कार्य को देखा। मौके पर हो रहे नाली मरम्मत कार्य में अनियमिता मिलीं। नाली मरम्मत कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर महापौर ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताई। महापौर ने सहायक अभियंता निर्माण को सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने से पूर्व पाइप लाइन विस्तार का काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के अगले क्रम में विभवनगर से जलेसर रोड पानी की टंकी तक कराए जा रहे निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होते मिला। साइड पटरी पर हो रहे कलर्ड इंटरलॉकिंग कार्य में घटिया किस्म के सीमेंट और बालू का प्रयोग किया जा रहा था। महापौर ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार मैसर्स सुधीर कुमार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया तथा अब तक कराए निर्माण कार्य को तोड़ कर दोबारा बनाए जाने के निर्देश एक्सईएन निर्माण रामशंकर को दिए। महापौर ने निरीक्षण रिपोर्ट नगर आयुक्त को भी प्रेषित करने के निर्देश जारी किए। वहीं निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या एक और 62 में कराए जा रहे क्षतिग्रस्त सड़कों पर इंटरलॉकिंग कार्य, टीगार्ड लगाने का काम संतोषजनक मिला।
विज्ञापन


सपा छोड़कर भाजपा से लड़े पार्षद बना रहे कमीशन का दबाव
सपा छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़े एक पार्षद इन दिनों विभागीय अफसरों पर अपने क्षेत्र में काम व ज्यादा कमीशन देने का दबाव बना रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से वह निगम ने अफसरों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इस बात की शिकायत कुछ लोगों ने मेयर से भी की है। इसी वार्ड से भाजपा के नामित पार्षद रह चुके प्रतिनिधि का कहना है कि पहले भी यह सपा से रह चुका पार्षद कमीशन के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed