{"_id":"693ef91edcc1a1e16e05d369","slug":"inter-district-notorious-thief-injured-in-police-encounter-arrested-two-absconding-firozabad-news-c-169-1-mt11005-163036-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ में अंतर-जनपदीय कुख्यात चोर घायल, गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ में अंतर-जनपदीय कुख्यात चोर घायल, गिरफ्तार, दो फरार
Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
- फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने शनिवार रात बेंदी की पुलिया के पास जंगल में मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय बदमाश (चोर) शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल हुए इस अपराधी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद हुई है। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को हुई ई-रिक्शा चोरी के संबंध में थाना उत्तर में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान शिवा उर्फ भूरा का नाम प्रकाश में आया। शनिवार देररात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा अपने दो अन्य साथियों के साथ चोरी की ई-रिक्शा बेचने की फिराक में बेंदी की पुलिया के पास जंगल में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय निवासी अवागढ़, एटा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा एक कुख्यात अपराधी है, जिसके विरुद्ध एटा, आगरा, बुलंदशहर, कानपुर देहात, गौतमबुद्ध नगर और कासगंज सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमला जैसे 20 संगीन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम अब फरार हुए अन्य दो अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।