{"_id":"675494c6338d06533c0b7d8e","slug":"instagram-account-created-in-the-name-of-bjp-district-president-asked-for-money-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-138459-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से बनाया इंस्ट्राग्राम एकाउंट, मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से बनाया इंस्ट्राग्राम एकाउंट, मांगे रुपये
Sun, 08 Dec 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट बना लिया। नया एकाउंट बनाने के साथ ही लोगों को जोड़कर रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं कइयों को बार कोड तक भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष ने खुद मैसेज प्रसारित किया। वहीं थाना पुलिस को तहरीर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने थाना टूंडला पुलिस को दी तहरीर में कहा मेरे इंस्टाग्राम एकाउंट उदय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नाम से है। उन्होंने कहा किसी ने मेरे फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट उदय प्रताप सिंह के नाम से बनाने के साथ ही मेरा फोटो भी प्रयोग किया है। एकाउंट बनाने के साथ ही कई लोगों को मैसेज भेजकर धनराशि की मांग की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट के माध्यम से संजय सिंह, हनी जादौन सहित कई लोगों से रुपये की मांग किए जाने के मैसेज भी पहुंच गए। उन्होंने इस घटनाक्रम से एसएसपी सौरभ दीक्षित को अवगत कराने के साथ ही थाना टूंडला पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट के माध्यम से संजय सिंह, हनी जादौन सहित कई लोगों से रुपये की मांग किए जाने के मैसेज भी पहुंच गए। उन्होंने इस घटनाक्रम से एसएसपी सौरभ दीक्षित को अवगत कराने के साथ ही थाना टूंडला पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन