फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते डीएम एवं एसएसपी ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन कराने के आदेश दिए। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति को सुचारू रूप से कराई जाए। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को सुबह शहर के हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। रमजान माह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए जाएं। उन्होंने कहा कि रोजेदारों के द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले फलों की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
इस दौरान उन्होंने फिरोजाबाद साथ ग्रामीण अंचल में बने हॉटस्पॉट केंद्रों का निरीक्षण किया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने चौराहों पर ही तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि सामाजिक दूरी को बनाते हुए ड्यूटी को अंजाम दें। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि रमजान माह में तरावीह के साथ नमाज को घर पर ही अदा करें। इस दौरान नगर आयुक्त विजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि शामिल थे।