{"_id":"611d4a398ebc3e79c24e3ea9","slug":"injured-suffering-from-pain-got-treatment-at-trauma-center-late-at-night-firozabad-news-agr5041326157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द से तड़पते रहे घायल, देर रात ट्रामा सेंटर में मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द से तड़पते रहे घायल, देर रात ट्रामा सेंटर में मिला उपचार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मरीजों को दर्द से तड़पने को विवश होना पड़ रहा है। मंगलवार रात करीब दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का मेडिकल हो पाया।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला नायन में हुए झगड़े के दौरान चार लोग घायल हुए थे। इनका मेडिकल कराने के लिए सिरसागंज पुलिस सिरसागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां तैनात चिकित्सक ने घायलों को उपचार न देकर उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस घायलों को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंची।
यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. शाहिद ने घायलों का रात करीब 11 मेडिकल किया। डॉ. शाहिद का कहना था कि जब वहां पर तैनात चिकित्सक ने पुलिस द्वारा बनाई गई मजरुमी चिठ्ठी पर घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया लेकिन एक भी घायल की स्थिति यह नहीं है कि उनका डॉक्टरी परीक्षण सिरसागंज प्राथमिक स्वास्थ्य सिरसागंज पर न हो सके। यदि मरीज की हालत गंभीर होती तो हम लोग उसका उपचार करते। यदि घायलों का सिरसागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपचार मिल जाता तो उनको न तो दर्द से तड़पना पड़ता और न ही दिक्कत का सामना करना पड़ता। देर रात घायलों का मेडिकल डॉ. शाहिद द्वारा किया गया।