फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Increased movement of police torture

आंदोलन के बाद पुलिस का बढ़ा अत्याचार

Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Increased movement of police torture
प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में धरना अवकाश के दिन रविवार को भी चला। प्रधानों ने कहा कि पुलिस प्रशासन प्रधानों के आंदोलन की अनदेखी कर रहा है। इस दौरान छह जनवरी को बृहद आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिले भर के विभिन्न हिस्सों से आए प्रधानों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि जसराना एसएचओ मनमानी करने पर उतारू हैं। प्रधानों के खिलाफ जानबूझकर अभियोग दर्ज करा रहे है। झपारा गांव के प्रधान राजीव यादव के खिलाफ 110 जी की सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस को प्रधानों के अलावा अन्य कोई दोषी नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में चहुंओर जंगलराज है। जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस जिले के प्रधानों पर जितनी चाहे कार्रवाई कर ले लेकिन प्रधान पुलिस के कृत्यों के आगे झुकेंगे नही। मंडल प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि छह जनवरी को जिले भर के प्रधान एवं ग्रामीण मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। पवन कुमार, रवींद्र सिंह, महेशचंद्र, यादवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, शिवराज सिंह, हरिपाल सिंह, सतीश चंद्र,  कुसुमा देवी, राजाराम, राधेश्याम, सत्यपाल सिंह, कप्तान सिंह दयाशंकर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राधेश्याम और संचालन राहुल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed