{"_id":"64bac534a18f0b7228045c4b","slug":"in-which-class-the-teacher-will-teach-now-the-rule-will-be-decided-by-the-app-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-985-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किस कक्षा में पढ़ाएंगे शिक्षक, अब एप से शासन करेगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किस कक्षा में पढ़ाएंगे शिक्षक, अब एप से शासन करेगा तय
Fri, 21 Jul 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय स्कूलों में लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। अब शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं आवंटित की जाएंगी। इसी आधार पर उन्हें बच्चों को पढ़ना होगा। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल एप के जरिए कक्षाओं का आवंटन किया जाए, जिससे लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई हो और अच्छा करने वाले शिक्षक पुरस्कृत किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के साथ ही निपुण लक्ष्यों को पाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत सभी को पोस्टर, बिग बुक्स, स्टोरी, कार्ड, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट आदि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही निपुण लक्ष्य पाने के लिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के कदम उठाए जाएं।
बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के तहत हर माह प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर यह भी अपलोड करना होगा कि उनके यहां कितने बच्चे निपुण हुए। आगे का लक्ष्य भी देना होगा कि शेष बच्चे कब तक हो जाएंगे। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के आवंटन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। भोजन अवकाश के बाद कक्षाएं एक-एक घंटे की हाेंगी। जबकि बाद में 45-45 मिनट की कक्षाएं संचालित होंगी। शिक्षकों को क्लास मैपिंग के कार्य प्रेरणा पोर्टल पर पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।