{"_id":"cb6c3f62f787fa522c6379d3f98d8bea","slug":"in-the-event-that-the-three-arrested-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में वारदात करने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में वारदात करने वाले तीन दबोचे
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में ट्रेनों में लूटपाट, चोरी व जहरखुरानी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने बदमाशों के पास से चाकू, लूटी गई नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक घटनाओं का खुलासा किया है।
रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार रात एत्मादपुर रेलवे स्टेशन के पास से तीन बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने दो चाकू, 16 सौ रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद किया। बदमाशों ने अपने नाम कमल, नरेश निवासी मोहल्ला लटूरी सिंह गली नंबर-2 थाना सदर, अमित बाबू निवासी मधुनगर, देवरी रोड थाना सदर आगरा बताया।
बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर कानपुर-दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। बरामद नगदी जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस से लूटी गई थी। बदमाशों ने दुरंतो एक्सप्रेस, जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस, समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनों में लूटपाट व चोरी की वारदातों का इकबाल किया है।