फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the dispute over Khadanja, two parties fought with sticks and firing.

Firozabad News: खड़ंजे के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Wed, 27 Mar 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
In the dispute over Khadanja, two parties fought with sticks and firing.
शिकोहाबाद। खड़ंजे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में फायरिंग भी की गई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों पक्षों के मध्य पुलिस के सामने भी विवाद जारी रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार को होली के त्योहार के दौरान थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव घाघऊ में खड़ंजे का विवाद सामने आया। इस विवाद में गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद लाठी-डंडों एवं फायरिंग तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के मध्य विवाद जारी रहा। पुलिस ने किसी तरह विवाद को शांत करवाकर दोनों पक्षों से कुल 9 लोगों आशू, वीरपाल, विकास, अमर सिंह, अंकित, जितेंद्र, भीमसेन, भूरी सिंह, सोमेश को हिरासत में ले लिया। जोकि विवाद के दौरान घायल हुए थे। सभी को पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया था। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed