फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the absence of information, workers are not receiving the benefits of schemes

जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे श्रमिक

Thu, 03 Mar 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
In the absence of information, workers are not receiving the benefits of schemes
डीएम निधि केसरवानी ने श्रमिकों को साइकिल वितरण के समय कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में श्रमिक अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। श्रमिकों को चाहिए कि अपना पंजीकरण कराने के साथ दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि श्रमिक पंजीकरण कराने को स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते। जनसुविधा व लोकवाणी केंद्रों पर निर्धारित शुल्क देकर पंजीकरण करा सकते हैं। यहां मात्र बात साइकिल की नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में मेधावी छात्र योजना, शिक्षा, शादी अनुदान सहित 14 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा कि श्रमिकों की सुविधा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। श्रमिक अपने निकट लोकवाणी, जनेसवा केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं अपना अंशदान भी जमा कर सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद ही श्रमिक योजना का लाभ पाने के हकदार होंगे। मनरेगा श्रमिक 50 दिन कार्य करने का मस्टररोल दिखाकर पंजीकरण करा सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा दो माह में 4500 पंजीकरण कराए गए हैं। सभी श्रमिकों को आरटीजीएस के माध्यम से सीधे भुगतान कराया जा रहा है। श्रम कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने 155 श्रमिकों को साइकिल व दो महिला श्रमिकों को मृत्यु एवं अंत्येष्टि योजना में 2.30 लाख के चेक भी प्रदान किए। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडे, विक्टर जॉन, आरके गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यवस्थाएं सुधार के निर्देश
डीएम निधि केसरवानी, सीडीओ सुजीत कुमार ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालयों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने श्रमिकों से योजनाओं की प्रगति, पंजीकरण कराने की प्रक्रिया, अंशदान जमा कराने के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने कार्यालयों में व्यवस्थाएं सुधारने के साथ श्रमिकों के बैठने के लिए बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed