{"_id":"6a89efd3e07c5004b60262b4","slug":"in-shahpur-narkhi-villagers-were-administered-injections-causing-unconsciousness-in-blatant-disregard-of-rules-a-video-of-the-incident-has-gone-viral-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-182894-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नारखी के शाहपुर में नियमों को ताक पर रखकर ग्रामीणों से लगवाए गए बेहोशी के इंजेक्शन, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नारखी के शाहपुर में नियमों को ताक पर रखकर ग्रामीणों से लगवाए गए बेहोशी के इंजेक्शन, वीडियो वायरल
Sun, 23 Aug 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
- फोटो : गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
नारखी। ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर और आसपास के गांवों में आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पशु चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोवंशों को काबू में करने के लिए दिए जाने वाले बेहोशी के इंजेक्शन बिना किसी प्रशिक्षित पशु चिकित्सक की देखरेख के सीधे ग्रामीणों से लगवाए जा रहे हैं। शनिवार को इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
स्थानीय किसानों की शिकायत पर शुरू हुए इस अभियान के दौरान नगर निगम और एक अन्य सरकारी विभाग की गाड़ी मौके पर मौजूद थी, लेकिन प्रशिक्षित पशु चिकित्साधिकारी के खुद इंजेक्शन लगाने के बजाय तेजी से दौड़ सकने वाले स्थानीय ग्रामीणों के हाथों में सिरिंज थमा दी गई। ग्रामीणों को दवा की सही खुराक और तकनीकी प्रशिक्षण का अंदाजा न होने के कारण कई गोवंश दवा की ओवरडोज से बदहवास होकर खेतों में अचेत होकर गिर पड़े, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
इस मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. सोमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन वीडियो या शिकायत के आधार पर जांच कराकर यह पता लगाया जाएगा कि कहां और किस स्तर पर लापरवाही बरती गई है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।