फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   in-laws killed daughter-in-law for dowry In Firozabad informed her parents and fled

UP News: दहेज की खातिर ससुरालियों ने बहू को मार डाला, फोन करके मायके वालों को दी खबर... और हो गए फरार

Mon, 15 Jul 2024 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

सुहागनगरी में दहेज की खातिर ससुरालियों ने बहू को मार डाला। फोन करके मायके वालों को खबर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
in-laws killed daughter-in-law for dowry In Firozabad informed her parents and fled
women demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दहेज की खातिर ससुरालियों ने अपनी बहू की हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसकी मौत की खबर मायका पक्ष को दे दी। ससुराली फरार हो गए। मायका पक्ष के लोगों ने जमकर हगांमा काटा। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना लाइनपार थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। मूल रूप से आगरा जिले के थाना पिनाहट के बदरौली निवासी आकांक्षा (25) की शादी चार साल पहले श्याम नगर निवासी सुमित से हुई थी। मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे। 
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पहले तो आकांक्षा की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से पर लटकाकर फरार हो गए। सूचना यह दी कि आकांक्षा ने फंदा कसकर जान दे दी है। सूचना पर मायका पक्ष के लोग अस्पताल आ गए। जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा काटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा की मां रोते-बिलखते बोल रही थी कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुमित, सास, ससुर और एक अन्य के खिलाफ नामजद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed