{"_id":"6953d401e885c110f80b0c00","slug":"in-kanpur-attachment-notices-have-been-pasted-on-the-houses-of-those-accused-of-defrauding-crores-of-rupees-in-the-name-of-chit-fund-and-land-firozabad-news-c-169-1-mt11005-164158-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कानपुर में चिटफंड और जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कानपुर में चिटफंड और जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा
Tue, 30 Dec 2025 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में चिटफंड और जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा क
- फोटो : कानपुर में चिटफंड और जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई करती पुलिस। स्रोतः पुलिस
- कानपुर पुलिस ने फिरोजाबाद में की कार्रवाई, पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की की मुनादी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कानपुर में चिटफंड कंपनी खोलकर जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने और फर्जी जमीन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले उत्तर थाना क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा के परिवार के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर कानून का शिकंजा कस गया है। कानपुर नगर की किदवई नगर पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपियों के घर पर कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई की।
आरोपी उमेश चंद शर्मा, उसकी पत्नी सविता शर्मा, बेटे धीरज शर्मा, विवेक शर्मा और बेटी काजल शर्मा के खिलाफ कानपुर के किदवई नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इन पर आरोप है कि इन्होंने कानपुर में एक चिटफंड कंपनी खोली और लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा, आरोपियों ने फिरोजाबाद में फर्जी जमीन दिलाने के नाम पर भी कई लोगों से मोटी रकम वसूली और फरार हो गए। लंबे समय से फरार चल रहे इन अभियुक्तों की तलाश में किदवई नगर थाने से एसएसआई नीरज द्विवेदी और एसआई उपेंद्र विक्रम राय ने इनके आवास पर छापा मारा। आरोपी घर पर नहीं मिले, इसके बाद पुलिस ने ढोल बजवाकर मोहल्ले में मुनादी कराई और घर पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द ही न्यायालय में पेश नहीं हुए, तो उनके मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
पूरे कुनबे ने मिलकर रचा था जाल
कानपुर में इस परिवार ने अपनी चमक-धमक वाली स्कीमों के जरिए मध्यमवर्गीय लोगों को निशाना बनाया। देखते ही देखते करोड़ों रुपये इकट्ठा किए और चंपत हो गए। इसमें केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार (पति-पत्नी, दो बेटे और एक बेटी) ठगी के खेल में शामिल हैं।