{"_id":"68b4a25a15cc7c78f806f1f7","slug":"in-five-years-the-files-of-those-taking-admission-through-freedom-fighter-quota-will-be-checked-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-155243-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पांच साल में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से प्रवेश लेने वालों की जांची जाएंगी पत्रावलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पांच साल में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से प्रवेश लेने वालों की जांची जाएंगी पत्रावलियां
Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एमबीबीएस में स्वतंत्रता सेनानी कोटे के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन ने अब 2019 से 2024 तक कोटे के तहत दाखिला लेने वाले सभी छात्रों की सूची तैयार करा रहा है। अब उनके दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि की जाएगी। फर्जीवाड़ा मिलने पर डिग्री को निरस्त किया जाएगा।
जिले के मेडिकल कॉलेज में इस साल फर्जी स्वतंत्रता सेनानी कोटे से एडमिशन लेने के दो मामले सामने आए। शासन ने जांच कराई तो मेरठ जिले से बने 14 छात्रों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। इस पर किसी गैंग के शामिल होने की आशंका जताई गई है।
प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल के निर्देश पर गठित समिति ने पत्रावलियां एकत्रित करना शुरु कर दिया है। मूल प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी से संबंध साबित करने वाले दस्तावेज, तथा अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड को तलाशा जा रहा है। शासन स्तर पर भी सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि गलत दस्तावेजों से दाखिला लेने वालों जानकारी शासन को भी भेजी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।