फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   illlegal khanan

मिट्टी खनन करते छह गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
illlegal khanan
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना नगला खंगर क्षेत्र में खोड़ई के पास खेत में मिट्टी का अवैध खनन करते छह लोगों को पुलिस ने ट्रैक्टर समेत पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने अवैध खनन रोकने के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि खोड़ई में अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस पर नगला खंगर के उप निरीक्षक शैलेष निगम, राजाराम, सोमिल राठी, एचसीपी नत्थी सिंह मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें छह लोग ट्रैक्टर समेत मिट्टी का खनन करते मिले। पुलिस का कहना है कि खेत में अवैधरूप से मिट्टी को खोदकर उसकी सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र के खोड़ई निवासी अंकित पुत्र वेद प्रकाश, खोड़ई अजनौरा निवासी नवल किशोर पुत्र अमृत प्रकाश, थाना सिरसागंज के बछेला-बछेली निवासी नेत्रपाल पुत्र वेद प्रकाश, नगला सिंह मन निवासी सुनील पुत्र सिकंदर सिंह, शैलेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह व आगरा जिले के थाना जैतपुर क्षेत्र के उधन्नपुरा निवासी मोंटू पुत्र पप्पू को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ सिरसागंज इराज राजा ने कहा कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई यहां अवैध रूप से खनन करते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed