{"_id":"64f229cd691402f01500f537","slug":"illegal-pathology-and-hospital-sealed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-3832-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अवैध पैथोलॉजी और अस्पताल को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अवैध पैथोलॉजी और अस्पताल को किया सील
Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खैरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कस्बा खैरगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान एसीएमओ ने एक अवैध अस्पताल और एक पैथोलॉजी को सील कर दिया। पैथोलॉजी पर रक्त जांच की रिपोर्ट पाई गईं। इसके अलावा अस्पताल में डिलीवरी की व्यवस्था भी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर आसपास संचालित अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी के शटर गिर गए। हालांकि टीम के वापस जाने के बाद अवैध क्लीनिक फिर से चालू हो गए।
कस्बा खैरगढ़ में एसीएमओ डाॅ. वीडी अग्रवाल ने टीम के साथ छापेमारी की। टीम ने देखा कि खैरगढ़ के रामकृष्ण अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा है। टीम ने अस्पताल में मौजूद स्टाफ से चिकित्सक के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई चिकित्सक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए टेबल पड़ी थी और औजार भी रखे हुए थे। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
वहीं, टीम ने श्रीराम पैथोालॉजी खैरगढ़ पर छापा मारा। यह पैथोलॉजी अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इसे घर से ही संचालित किया जा रहा था। मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। जबकि रक्त जांच की रिपोर्ट मौजूद थी। टीम ने संचालक से सीएमओ कार्यालय का पंजीकरण दिखाने को कहा। किंतु वह संचालक पंजीकरण पत्र नहीं दिखा सका। एसीएमओ ने पैथोलॉजी को भी सील कर दिया।