फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal mining was taking place at night, eight tractors caught

Firozabad News: रात में हो रहा था अवैध खनन, आठ ट्रैक्टर पकड़े

Sat, 08 Jun 2024 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining was taking place at night, eight tractors caught
रात में हो रहा था अवैध खनन, आठ ट्रैक्टर पकड़े
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में चला अभियान, तीन जगहों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। जसराना में सबसे ज्यादा अवैध खनन हो रहा है। कुछ लोगों से सांठगांठ कर दबंग लोग अवैध खनन रात के अंधेरे में करते हैं। काफी दिनों से अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार रात तीन जगह एसडीएम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान एसडीएम को आठ ट्रैक्टर अवैध खनन करते मिले। अंधेरे का लाभ उठाकर खनन कर रहे लोग भाग निकले।
एसडीएम जसराना को काफी दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थी। चुनाव में व्यस्तता होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही थी। वहीं बृहस्पतिवार की देर रात्रि एसडीएम को सूचना मिली कि थाना एका क्षेत्र के गावं हथौली जयसिंहपुर, थाना जसराना के मुस्तफाबाद एवं कुशियारी के पास अवैध खनन हो रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जसराना सत्येंद्र सिंह पहले थाना एका क्षेत्र के हथौली जयसिंहपुर पहुंचे। जहां बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन को देख एसडीएम भी चकित रह गए। एसडीएम को देख अवैध खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। वहीं एसडीएम ने मौके से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ एवं दो ट्रैक्टर लोडर के साथ कब्जे में लेकर थाना एका भेज दिए। वहीं एसडीएम ने मुस्तफाबाद एवं कुशियारी क्षेत्र में भी छापामार कार्रवाई की। एसडीएम को कुशियारी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एवं मुस्तफाबाद क्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों को थाना जसराना में खड़ा करवाया गया है। एसडीएम ने कहा अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से अवैध खनन की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात्रि उन्हें हथौली जयसिंहपुर के साथ कुशियारी एवं मुस्तफाबाद क्षेत्र में अवैध खनन की सूचनाएं मिली। कार्रवाई करते हुए आठ ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया है। वहीं मौके से अवैध खनन कर रहे लोग फरार होने में कामयाब हो गए। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र सिंह, एसडीएम जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed