फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal drug trade was happening under the guise of mobile shop

मोबाइल दुकान की आड़ में हो रहा था अवैध नशे का व्यापार

Sun, 29 Aug 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal drug trade was happening under the guise of mobile shop
शिकोहाबाद। मोबाइल की दुकान की आड़ में अवैध नशे का कारोबार हो रहा था। पुलिस ने शुक्रवार रात छापामार कार्रवाई कर दुकान से दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। युवकों की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग थाना पहुंचे और पुलिस पर युवकों को छोड़ने का दबाव बनाया। पुलिस ने पकड़े गए दो युवकों में से एक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर एक मोबाइल की दुकान पर छापा मारा था। दुकान से पुलिस को गांजा बरामद हुआ। पुलिस दुकान पर बैठे दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने आई। पूछताछ में युवक ने बताया कि मोबाइल की दुकान करता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांजा की भी सप्लाई कर पैसे कमाता है। पुलिस ने पकड़े गए युवक को नाबालिग होने तथा गांजा की सप्लाई में कोई संलिप्तता न मिलने पर उसे छोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने न्यायालय भेजे गए युवक का नाम माजिद अंसारी निवासी रुकनपुर बताया। उन्होंने बताया कि युवक के कब्जे से एक किलो 100 गांजा बरामद किया है। युवक अपनी मोबाइल की दुकान के साथ ही अवैध नशा का कारोबार भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed