{"_id":"655b40f941b233ee7f02d4d4","slug":"if-government-land-encroached-upon-accountant-and-head-will-be-responsible-in-firozabad-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो लेखपाल और प्रधान होंगे जिम्मेदार, ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो लेखपाल और प्रधान होंगे जिम्मेदार, ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Nov 2023 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Nov 2023 05:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम ने ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निर्देशित किया कि यदि अब दोबारा कब्जा हुआ तो लेखपाल और प्रधान जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
खेत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरकारी जमीन की पैमाइश होने और कब्जा मुक्त होने के बाद दोबारा कब्जा होने पर ग्राम पंचायत के प्रधान और हल्का लेखपाल जिम्मेदार होंगे। वहीं जमीन पर कब्जा करने पर लेखपाल ने ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जसराना तहसील के गांव कौरारी सरहद में चरागाह की लगभग 15 बीघा जमीन पर शीलेंद्र सिंह ने कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते जमीन की पैमाइश करा कब्जा मुक्त करा दिया। तहसील प्रशासन ने जमीन को प्रधान के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बटेश्वर पशु मेला: घोड़ी करिश्मा की खूबसूरती पर लट्टू हुए पारखी, खुराक बनी चर्चा का विषय; कीमत उड़ा देगी होश
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम को सूचना मिली कि आरोपी ने जमीन पर दोबारा कब्जा कर फसल बो दी है। जानकारी मिलने पर एसडीएम आदेश सिंह सागर ने लेखपाल ताराचंद को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लेखपाल ने थाना फरिहा में शीलेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल निहारने पहुंचे 35 हजार पर्यटक, मुफ्त में मिला प्रवेश; मुख्य गुंबद में लेना पड़ा टिकट
एसडीएम आदेश सिंह सागर ने बताया दोबारा कब्जा करने पर कौरारी के शीलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं एक बार कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर दुबारा कब्जा मिला तो प्रधान और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।