{"_id":"61f9821346c39f313f0c2b2b","slug":"identity-of-the-deceased-couple-as-bablu-and-mithlesh-firozabad-news-agr522959642","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबलू और मिथलेश के रूप में हुई मृतक दंपत्ति की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबलू और मिथलेश के रूप में हुई मृतक दंपत्ति की शिनाख्त
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सोमवार को एटा चौराहे पर हादसे में मृतक महिला और पुरुष की शिनाख्त हो गई। दोनों दंपती हैं। दोनों बाइक से औरैया विधूना में समधन की मौत होने पर गमी में जा रहे थे। मंगलवार को सुबह मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।
मृतक के भाई मंगल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के जनपद मुरैना थाना बामौर क्षेत्र अंतर्गत गांव गोबरा कालोनी निवासी बबलू (35) अपनी पत्नी मिथलेश (32) और बच्चों के साथ अलीगढ़ में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार को बबलू की समधन की विधूना औरैया की मृत्यु हो गई थी। दोनों बाइक से विधूना के लिए निकले थे। रात में थाने से फोन पहुंचा तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई।
उन्होंने बताया कि बबलू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उस पर पांच बच्चे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मृतक के भाई मंगल सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया है।