फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I must have it ... the tempest Bujaagi

वो दिया हूं मैं जिसे आंधी बुझाएगी जरूर...

Wed, 17 Feb 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
I must have it ... the tempest Bujaagi
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था हिंदी साहित्य संगम का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजी. अशोक रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन का आगाज आगरा की कवियत्री चेतना शर्मा की सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कवि सम्मेलन में डा. त्रिवमोहन तरल के मुक्तक और गजलों को सुन श्रोता झूम उठे। जितेंद्र उपाध्याय की सशक्त प्रस्तुति ने कवि सम्मेलन को परवान चढ़ाया। आगरा के शिवराज यादव के गीत व गजल ने समां बांध दिया। अशोक रावत ने गजल सुनाई ‘कि वो दिया हूं मैं जिसे आंधी बुझाएगी जरूर, पर यहां कोई न कोई फिर जला देगा मुझे।’ यशपाल यश और चेतना शर्मा के गीतों ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। अरविंद तिवारी की व्यंग्य रचनाओं और बदन सिंह मस्ताना के छंदों को भी श्रोताओं ने खूब पसंद किया। कवि सम्मेलन में डा. राधेश्याम राही, दिनेशकांत दोषी, दिलीप गौड़, सुबोध सुलभ, चंद्रमोहन कुलश्रेष्ठ, बनवारीलाल शर्मा आदि कवियों ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता डा. रामसनेहीलाल शर्मा यायावर और संचालन डा. अनिल उपाध्याय ने किया। अंत में सभी कवियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष पीबी शर्मा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed