फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I have nothing to do with the meeting of Brahmin MLAs.

Firozabad News: ब्राह्मण विधायकों की बैठक से मेरा कोई लेना-देना नहीं

Sun, 04 Jan 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
I have nothing to do with the meeting of Brahmin MLAs.
प्रतिभा शुक्‍ला, उत्तर प्रदेश की बाल विकास, पोषण एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री।
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने हाल ही में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। सिरसागंज में एक निजी समारोह के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसी किसी भी बैठक में शामिल नहीं थीं।
विज्ञापन


पार्टी की नीति सबका साथ पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली सबको साथ लेकर चलने की है। संभव है कि नए साल के उपलक्ष्य में कोई अनौपचारिक मुलाकात हुई हो, लेकिन विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे ऐसी सामान्य बातों को तूल देकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

ओवैसी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत सरकार की विदेश नीति और 26/11 के संदर्भ में दिए गए बयानों पर मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है, लेकिन जो हमें छेड़ेगा उसे हम छोड़ेंगे नहीं। वहीं कांग्रेस में राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ाए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, यह उनका पारिवारिक और अंदरूनी मामला है। कांग्रेस में किसी का भी कद बढ़े या घटे, भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश को विरासत में मिली थी गद्दी
सिरसागंज। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी भी शामिल हुए। टेनी ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे नेता है जिन्हें विरासत में सत्ता की गद्दी मिली थी। जबकि उनके पिता ने जमीनी संघर्ष कर इस पाटी को बनाया था। इसी कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed