फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police picked up young man from wedding venue In Firozabad who marrying his wife friend

UP: पत्नी की सहेली से शादी कर रहा था पति, फिर कहानी में आया मोड़; पहुंची पुलिस और मंडप से उठा लाई

Thu, 06 Jun 2024 10:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 06 Jun 2024 10:18 AM IST
सार

सुहागनगरी में पत्नी की सहेली से पति शादी कर रहा था। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शादी रुकवाकर युवक को मंडप से उठा लाई। 

विज्ञापन
police picked up young man from wedding venue In Firozabad who marrying his wife friend
शादी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अपनी पत्नी की सहेली से पति शादी कर रहा था। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। पुलिस के अनुसार पति पत्नी की रजामंदी के बाद ही शादी कर रहा था। फिलहाल दोनों महिलाओं को पुलिस ने शेल्टर होम भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला उत्तर थाना क्षेत्र के गंगानगर का है। 30 वर्षीय हरिकृष्ण अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ किराए पर रह रहा है। वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। वह पत्नी के कहने पर उसकी सहेली सपना से शादी कर रहा था। शादी मंगलवार रात गंगानगर में ही थी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि युवक पत्नी की नाबालिग सहेली से शादी रचा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बाल संरक्षण टीम को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस युवक दोनों महिलाओं व उनके परिजन को थाने लेकर आ गई। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो युवक की पहली पत्नी को कोई बच्चा नहीं हो रहा था। उसी के कहने पर वह उसकी दोस्त से शादी कर रहा था। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को शेल्टर होम में भेज दिया गया है। उनकी उम्र की जांच कराई जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed