फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband said triple talaq as he did not get a car in dowry

Firozabad News: दहेज में कार नहीं मिली तो पति ने बोला तीन तलाक

Sun, 25 May 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Husband said triple talaq as he did not get a car in dowry
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र की रहने वाली युवती का निकाह करीब साढ़े तीन महीने पहले ही हुआ था। इसके बाद से ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने के साथ पिटाई करने लगे। 13 अप्रैल को पिता ने ससुराल जाकर समझाया लेकिन एक न सुनी। पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी निवासी सगीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्री अरीवा का निकाह 8 फरवरी को नंदनगरी नई दिल्ली निवासी अब्दुल कासिम उर्फ दानिश अली के साथ किया था। निकाह में पूरा सामान देने के बाद भी ससुर रिजवान, सास फरजाना, ननद सना, नंदोई सरफराज, देवर अनस, व पति उससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज में क्रेटा कार की मांग करने लगे। न देने पर पुत्री का उत्पीड़न कर भूखा-प्यासा रखने लगे। इसके बाद बेरहमी से उसकी पिटाई भी की। 13 अप्रैल को वह ससुराल गए और सभी को समझाया इसके बाद भी ससुरालियों ने पुत्री से गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया। 12 मई को सभी मायके में आ गए और कार नी मांग करने लगे। कार देने से इन्कार करने पर पति ने पुत्री को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed